x

महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन ने ली 164 लोगों की जान, कई अभी-भी लापता

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: PTI

महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन जारी है। कोंकण के रायगढ़ जिले में 11 और विदर्भ वर्धा तथा अकोला जिले में 2-2 शव मिले। वर्षा जनित हादसों के मृतकों की संख्या 164 हुई। प्रभावित क्षेत्रों से 2,29,074 लोग बाहर निकाले गए। प्रभावित लोगों के लिए 259 राहत शिविर बनाए गए। अलग-अलग हादसों में 56 लोग घायल हुए। भारी बारिश में 43 सड़कें और रायगढ़ के वशिष्ठी नदी पर बना पुल टूटा।