कोर्ट से बोली उद्धव सरकार, '21 अक्टूबर तक परमबीर को नहीं करेंगे गिरफ्तार'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The wiki feed
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बम्बई उच्च न्यायालय से कहा है कि यह मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में 21 अक्टूबर तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगी। एक अन्य मामले में राज्य सरकार ने अदालत को आश्वस्त किया है कि यह भारतीय पुलिस सेवा की एक अन्य अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
