डीजी जेल मर्डर केस में मुख्य आरोपी नौकर यासिर अहमद गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जम्मू-कश्मीर कारागार विभाग के पुलिस महानिदेशक हेमंत कुमार लोहिया की हत्या का मुख्य आरोपी यासिर अहमद गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को कचानक इलाके से दबोचा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस रातभर से दबिश दे रही थी। आरोपी यासिर अहमद कचानक इलाके के खेतों में छिपा हुआ था और फरार होने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया था।
