नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
नोएडा के सेक्टर 21 में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। जलवायु विहार में सुबह करीब 10 बजे हादसा हुआ।
