x

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में शीशा गिरने से बड़ा हादसा, 1 मजदूर की मौत, 2 घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में शनिवार देर रात एक शीशा गिरने से बड़ा हादसा हुआ। यहां एक मजदूर की मौत हुई। जबकि 2 घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। परिसर में एक वाहन बड़े साइज का शीशा लेकर आया था। 3 मजदूर उसे उतारने में लगे थे। इसी वक्त शीशा तीनों के ऊपर गिर गया। इससे वे घायल हो गए। डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित किया।