x

गांधीनगर की कैमिकल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से पांच मजदूरों की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

गांधीनगर में कैमिकल फैक्ट्री में टैंकर की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हो गई। गांधीनगर के कलोल इलाके के खतराज गांव में कैमिकल फैक्ट्री में दूषित पानी के टैंकर की सफाई के दौरान हादसा हुआ। बता दें जहरीली गैस के चपेट में यह मजदूर आ गए, जिससे उनकी मौत हुई। उन्होंने आगे कहा, चूंकि आज संयंत्र बंद था, प्रबंधन ने टैंक को साफ करने का फैसला किया था।