कानपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. ये सभी श्रद्धालु साध थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के रहने वाले हैं. सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से फतेहपुर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करके शनिवार देर शाम घर के लिए लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ।