आतंकियों को फंडिंग के मामले में जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, एसआईए ने मारे छापे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
एसआईए ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में आतंकी फंडिंग मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने श्रीनगर के परिमपोरा, जवाहर नगर, नटीपोरा, चनापोरा, बुलबुल बाग और कमरवारी इलाकों में छापेमारी की। उनके अनुसार, ये छापे एक टेरर फंडिंग मामले की जांच का हिस्सा थे। एसआईयू ने न्यायालय से तलाशी वारंट हासिल करने के बाद यह कार्रवाई की थी।
