कभी मिला था मेजर गोगोई को सम्मान अब होगा डिमोशन, कोर्ट मार्शल प्रक्रिया पूरी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Scroll.in
पिछले साल श्रीनगर के एक होटल में स्थानीय लड़की के साथ पकड़े जाने के बाद 53 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ चल रहे कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर में स्थानीय महिला से दोस्ती रखने के मामले में उनका पद घटाया जा सकता है. बता दें कि मेजर गोगोई 2017 में पत्थरबाजी करने वाले एक युवक को जीप के आगे बांधने की वजह से चर्चा में आए थे.
