कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा, गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत, दो घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: apni news
कुल्लू जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कुल्लू के बंजार थाना इलाके के मुकाम सेरी में एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 4 लोग सवार थे।
