मलयालम एक्टर ने लॉकडाउन में की शादी, सीएम फंड में दान की बाकी रकम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मलयालम एक्टर मानीकंदन ने लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड अंजली से शादी कर ली है। इनकी शादी में गिनती के ही लोग शामिल हुए। विवाह के दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा और मास्क भी पहने। वहीं अभिनेता ने भव्य विवाह समारोह की सारी रकम कोरोना से लड़ने के लिए सीएम फंड में दान कर दी है। मानीकंदन दर्जन भर से भी ज्यादा हिट फिल्में दे चुके हैं।