ममता बनर्जी ने दी पश्चिम बंगाल में सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंद पड़े सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की इजाजत दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सिनेमा हॉलों को एक अक्टूबर से राज्य में काम करने की अनुमति दी है। अधिकतम 50 लोगों को ही सिनेमा हॉल में जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने आगामी त्योहार के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करते हुए प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को पचास-पचास हजार रुपये देने की बात कही।