रामकृष्ण मठ के वरिष्ठ संत का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily thanthi
रामकृष्ण मठ के वरिष्ठ संत स्वामी अमेयानंदजी महाराज का रविवार रात निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। रामकृष्ण मठ प्रशासन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। स्वामी अमेयानंदजी महाराज ने आध्यात्मिक संगठन द्वारा संचालित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वामी अमेयानंदजी लगभग दो दशक तक मठ के जयरामबती केंद्र और तीन वर्षों तक ढाका केंद्र के प्रमुख रहे।
