शख्स ने जर्मनी में किया चाकू से हमला, 3 की मौत, कई घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: reuters
जर्मनी के बवेरिया के वुर्जबर्ग शहर में एक शख्स ने चाकू से हमला करके 3 लोगों को मौत के घाट उतारा। हमले में कई अन्य घायल हुए। हमलावर गोली मारकर घायल किया गया। उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। हमला बवेरिया के वुर्जबर्ग शहर के मध्य भाग में हुआ। पुलिस ने संदिग्ध हमलावार की पहचान 24 वर्षीय सोमालियाई मूल के व्यक्ति के तौर पर की है जो शहर में रहता था।
