महरौली में एक व्यक्ति की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी लड़के गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: kms news
दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में बुधवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति को लड़कों के एक समूह ने पीट-पीटकर मार डाला। वारदात कल दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। लड़कों ने लोहे की रॉड से बृजेश को पीटा, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।