50 अंडे खाने की शर्त ने ले ली शख्स की जान, 42वां अंडा खाकर हुआ बेहोश और अस्पताल में मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने 2 हजार रुपये जीतने के लिए 50 अंडे खाने की शर्त लगा ली लेकिन 42वां अंडा खाने के बाद वह बेहोश हो गया. उसे PGI भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बीबीगंज बाजार का है.जहां सुभाष यादव नाम के ड्राइवर ने दोस्तों से 1 बोतल शराब के साथ 50 अंडे खाने की शर्त लगाई थी.
