चीन में 5वीं मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची को शख्स ने बचाया; कैमरे पर कैद हुई घटना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
चीन में एक व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से गिरती 2 साल की बच्ची को बचाया। झेजियांग प्रांत के तोंगजियांग के वीडियो में दिखता है कि एक शख्स फोन पर बात करते हुए अचानक बिल्डिंग की तरफ दौड़ता है। इस दौरान उसका फोन जमीन पर गिर जाता है। दूसरी तरफ, वह बच्ची को जमीन पर गिरने से पहले ही लपक लेता है। इस दौरान एक महिला उसकी मदद करती दिखती है।
