टीके की तीन खुराक लेकर भी ओमिक्रॉन से संक्रमित हुआ शख्स, अमेरिका से आया था मुंबई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के न्यूयॉर्क से मुंबई लौटा 29 वर्षीय एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। हालांकि उस व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं है। बीएमसी ने कहा कि इस व्यक्ति ने फाइजर वैक्सीन की तीन खुराक ली थी। वह नौ नवंबर को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
