मनीष गुप्ता को घाना में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1998 बैच के अधिकारी मनीष गुप्ता घाना में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं। मनीष गुप्ता वर्तमान में सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्य करते हैं। इसके साथ ही, साल 2003 बैच के आईएफएस देवेश उत्तम को लिथुआनिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।