मुश्किल में फंसे ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी,सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
संवेदनशील वीडियो अपलोडिंग मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी को नोटिस जारी किया है। मनीष माहेश्वरी को चार हफ्ते में जवाब देना होगा। वीडियो अपलोडिंग को लेकर यूपी पुलिस ने ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था जिसे मनीष ने कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
