आज 11 बजे दिल्ली सरकार का बजट पेश करेंगे मनीष सिसोदिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आज दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार का वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे। बजट में इस बार आम लोगों की राय ली गई है। वार्षिक बजट में दिल्ली की आर्थिक प्रगति, रोजगार परक अवसर का रोडमैप होगा। मनीष सिसोदिया शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, प्रदूषण, ई-व्हीकल समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित खाका पेश करेंगे। व्यापार और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने पर सरकार का जोर रहेगा।
