मंजू ने 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई, सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बनीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
15 नवंबर को भारतीय सेना की लांस नायक मंजू ने एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर से 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। मंजू ऐसा करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बनीं। ईस्टर्न कमांड ने जानकारी दी। उनके इस स्टंट के दौरान भी दो प्रोफेशनल साथ मौजूद रहे। आर्मी एडवेंचर विंग ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया। लोगों ने कहा कि मंजू असली शेरनी हैं।
