अमेरिका में मनप्रीत मोनिका सिंह बनीं पहली महिला सिख जज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने रविवार को हैरिस काउंटी के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। वो अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश बन गई हैं। बता दें मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ ब्लेयर में रहती हैं। अमेरिका में अनुमानित 500,000 सिख हैं, जिनमें से 20,000 सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं।
