सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई आम लोगों की मौत, हालात तनावपूर्ण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
नागालैंड के मोन जिले से सुरक्षाबलों के एक अभियान में कई आम लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जिले के ओटिंग गांव में उग्रवाद रोधी अभियान चला रहे सुरक्षाबलों ने घर लौट रहे ग्रामीणों को घुसपैठिये समझकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे कई ग्रामीणों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच की बात कही है।