अग्निपथ के विरोध में कई संगठनों ने आज बुलाया भारत बंद, बिहार में अलर्ट, केरल में उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsbytesapp
अग्निपथ के विरोध में कुछ संगठनों ने आज कथित तौर पर भारत बंद का आह्वान किया। झारखंड में सभी स्कूल-कॉजेल बंद करने का आदेश जारी किया गया। बिहार में सरकार ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। वहीं, केरल पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने या हिंसा में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रखने का आदेश जारी किया।
