मुख्यमंत्री के बेटे की शादी में कई पुलिसकर्मियों ने किया नशा, DGP से शिकायत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: press24
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों के नशे में होने की बात सामने आई है। दरअसल, विभाग के एक बड़े अधिकारी ने पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर बताया है कि शादी के समारोह में कई वर्दीधारी पुलिसकर्मियों ने शराब पी हुई थी। इसके अलावा पत्र में कई सुरक्षा खामियों का भी जिक्र किया गया है। इस मामले में कई पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है।