एलएसी पर हुई झड़पों में कई सैनिक नदी या खाई में गिरने से हुए थे शहीद- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई, उसमें एक और नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गलवान घाटी में रात के अंधेरे में हुई झड़पों में कई सैनिक नदी या खाई में गिरने से शहीद हुए। चीनी सैनिक कील लगे डंडों और कंटीले तार लपेटे लोहे की रॉड से लैस थे और पूरी तैयारी के साथ आए थे।