सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
छत्तीसगढ़ में सुकमा के खेरपाल में IED ब्लास्ट के जरिए नक्सलियों ने एक बार फिर भारतीय जवानों को अपना निशाना बनाया है। इस हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुबह सर्चिंग के वक्त ये धमाका हुआ। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने जवानों के घायल होने की जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में पुलिस की ओर से नक्सलियों पर की गई बड़ी कार्रवाई के चलते ही ये हमला किया गया था।
