बांग्लादेश के कप्तान रह चुके मशरफे मुर्तजा निकले कोरोना पॉजिटिव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में बांग्लादेश की अगुवाई करने वाले पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। मुर्तजा के छोटे भाई मोर्सालिन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'वह पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, इसी वजह से उनका टेस्ट कराया गया। नतीजा आने के बाद उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।'