x

गुजरात के पुलिस स्‍टेशन में लगी भीषण आग, 25 से अधिक वाहन जलकर खाक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

गुजरात के खेड़ा जिले के टाउन थाना परिसर में आज रात आग लगने से बाइक, कारों और आटोरिक्शा सहित 25 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए हैं। आग की इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को भी इस पर काबू पाने में काफी समय लगा। हालांकि गनीमत ये रही कि इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।