मिस्र के चर्च में लगी भीषण आग, हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मिस्र की राजधानी काहिरा के एक चर्च में भीषण आग लग गई। इस आग लगने के हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। 14 अन्य झुलस गए। चर्च ने स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित अबू सेफीन चर्च में लगी। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।
