मानेसर सेक्टर-6 के पास कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां पहुंचीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
गुरुग्राम स्थित मानेसर के सेक्टर-6 में देर रात भीषण आग लगी। कूड़े के ढेर में ये आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह आग कैसे लगी है। इसके अलावा इससे हुए नुकसान की भी जानकारी आना अभी बाकी है। फिलहाल दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
