पुणे में ऑनलाइन ग्रोसिरी स्टोर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@Ani
पुणे के बावधन इलाके में एक ऑनलाइन ग्रोसिरी स्टोर के गोदाम में बीती रात अचानक आग लगी। दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार सुबह तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि, इस आग में गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है। आग की चपेट में आए गोदाम में रखी नगदी समेत सारा सामान जल कर खाक हो गया।
