मुजफ्फरपुर के संस्कार होटल में लगी भीषण आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
मुजफ्फरपुर में इमलीचट्टी स्थित रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगने से वहां स्थित संस्कार होटल आग की लपटों और घने धुएं में घिर गया। सोमवार रात करीब 9 बजे यह घटना घटी। होटल में ठहरे 3 लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई, जबकि 11 लोगों को बगल की छत के सहारे निकाला गया। पांच मंजिला मकान के नीचे गारमेंट्स शॉप और ऊपर की मंजिलों पर होटल चलता है।
