माले में एक इमारत में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
खबर है कि मालदीव की राजधानी माले की एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कार गैराज में भीषण आग लगी है। हादसे में एक बांग्लादेशी समेत 10 लोगों की मौत हुई, इनमें से 9 भारतीय थे। काफी लोग जख्मी हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही घटनास्थल पर राहत एवम् बचाव अभियान चलाया गया।
