x

ठाणे के कोपरी क्षेत्र में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

महाराष्ट्र के ठाणे के कोपरी क्षेत्र में आज सुबह लगभग 3 बजकर 20 मिनट पर लकड़ी के गोदाम में आग लगी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है। खबरों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। बता दें आग किस वजह से लगी, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।