जामिया नगर में इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग लगी, 100 वाहन जलकर राख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
दिल्ली के जामिया नगर स्थित इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग में 100 वाहन जलकर राख हुए। सूचना पर मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिसकर्मी पहुंचे। आग लगने की इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में 10 कारें, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
