नरेला में फुटवियर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोग जिंदा जले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली के नरेला में एक फुटवियर फैक्ट्री में आग लगी। इस दौरान दो मजदूरों की आग में झुलसने से मौत हुई। जबकि कुछ लोग घायल हुए। सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास ये आग लगी। 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्टरी की पहले और दूसरे तल पर आग लगी थी। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो सका। दमकल विभाग की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया।
