नवी मुंबई में सरकारी चावल के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
नवी मुंबई के कलंबोली में भारतीय खाद्य निगम के चावल के गोदाम में भीषण आग लग गई. मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि "हमें सुबह करीब 7.04 बजे आग लगने की सूचना मिली. दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग पर काबू पा लिया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है. आग लगने का भी कोई कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।