जम्मू के त्रिकुटा नगर में दुकानों और झुग्गियों में भीषण आग लगी, 50 से 60 झुग्गियां खाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जम्मू के त्रिकुटा नगर में कल देर रात दुकानों और झुग्गियों में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि कई दुकानें और झुग्गियां जलकर राख हुईं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। एक दिहाड़ी मजदूर ने बताया कि यहां 50 से 60 झुग्गियां थीं, जो जलकर खाक हो गई हैं। उसने काम से लौटते समय देखा कि आग धू-धू कर जल रही है।
