अंधेरी में स्टूडियो में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
मुंबई के अंधेरी में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे लगी भीषण आग की चपेट में आकर 1 व्यक्ति की मौत हुई। चित्रकूट स्टूडियो में लगी आग को बुझाने पहुंची दमकल विभाग की 12 से ज्यादा गाड़ियों को आग बुझाने में दिक्कत हुई क्योंकि स्टूडियो में प्लास्टिक और थर्माकोल का सेट था। धुएं को देखते हुए आसपास के इलाकों में लोगों से खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने की अपील की गई थी।
