मुंडका में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 27 की मौत, 12 घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगी। हादसे में 27 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। कई लोग अभी-भी लापता हैं। 12 घायलों को एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दमकल विभाग के दो कर्मियों की भी मौत हुई। इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
