x

12 महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

मुंबई पुलिस ने 32 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर को 12 महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसकी पहचान महेश उर्फ करण गुप्ता के रूप में हुई। उसने मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर कई फर्जी प्रोफाइल बना रखी थीं, जिससे वो महिलाओं को झांसे में लेता था। वो महिलाओं का यौन शोषण करता था। हर वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी हर बार अलग फोन नंबर इस्तेमाल करता था।