x

मेघालय के विधायक सिंटार क्लास सुन का कोरोना वायरस से निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Urupang

कल मेघालय के निर्दलीय विधायक सिंटार क्लास सुन का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। मावफलांग के विधायक सिंटार की कोरोना जांच पॉजिटिव पाई गई थी मावंगप में अपने आवास पर उनकी मृत्यु हुई। वो पर्यावरण पर विधानसभा समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय फुटबॉलर यूजीनसन लिंगदोह के पिता हैं। 2018 के बाद से वर्तमान विधानसभा ने पांच सदस्यों को खोया। मुख्यमंत्री संगमा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।