x

केरल में फिर लौटा निपाह वायरस, अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय लड़के की मौत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार का सामना कर रहे केरल में अब निपाह वायरस ने भी दस्तक दे दी है। कोझीकोड के एक अस्पताल में निपाह वायरस के लक्षणों के साथ भर्ती कराए गए 12 वर्षीय लड़के की रविवार सुबह मौत हो गई। उसके संपर्क में आए लोगों में अभी तक निपाह के लक्षण नहीं देखे गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी रख रहा है। शनिवार देर रात स्वास्थ्य अधिकारियों ने उच्च स्तरीय बैठक भी की थी।