राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही तत्काल प्रभाव से दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत सरकार ने दिल्ली नगर निगम (संशोधन) कानून, 2022 को अधिसूचित किया। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से दिल्ली के तीनों नगर निगम यानी पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी एक हो चुके हैं। इन्हें संयुक्त रूप से दिल्ली नगर निगम कहा जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा से पास हो जाने के बाद नगर निगम विधेयक पर राष्ट्रपति ने भी हस्ताक्षर किए। उनके हस्ताक्षर के साथ ही यह विधेयक कानून में बदल गया।
