दिल्ली में अगले 6 दिनों के लिए बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Patrika
देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आने वाले छह दिनों के लिए बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा व गर्मी से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहने की वजह से 13 दिन बाद पारा 40 से नीचे पहुंचा।
