मौसम विभाग की दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी। सोमवार को भी देश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में 24 घंटे से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई।
