जियो प्लेटफॉर्म्स में 15,000 करोड़ का निवेश कर सकती है माइक्रोसॉफ्ट, खरीदेगी 2.5% से ज्यादा हिस्सेदारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन RIL की डिजिटल आर्म जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 2.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट करीब 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। वहीं दोनों कंपनियों के बीच इसे लेकर बातचीत जारी है। जानकारी के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट पहले से ही जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ जुड़ी है। बता दें जियो प्लेटफॉर्म्स को अलग-अलग अमेरिकी कंपनियों से अब तक 78,562 करोड़ रुपए का निवेश मिल चुका है।