बेरूत एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट एयरलाइंस के विमान में लगी गोली, बाल-बाल बचे सभी यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
मिडिल ईस्ट एयरलाइंस के एक विमान में गोली लगी। विमान जॉर्डन से बेरूत जा रहा था। अच्छी बात ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी। हादसे के वक्त विमान में लेबनान की सांसद पाउला याकौबियन भी थीं। अधिकारियों ने माना कि हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई गोली विमान को लगी। लैंडिंग के दौरान विमान में गोली लगी। लेबनान में हर्ष फायरिंग हवाई यात्रा के लिए बड़ा खतरा है।